फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth caught with 120 litres of diesel, challaned

Maharajganj News: 120 लीटर डीजल के साथ युवक को पकड़ा, किया चालान

Thu, 28 May 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Youth caught with 120 litres of diesel, challaned
ठूठीबारी। चेकिंग के दौरान गड़ौरा पुलिस बूथ पर पुलिस ने बुधवार को बाइक पर लदे दो गैलन में 120 लीटर डीजल के साथ एक युवक को पकड़ लिया। बाद में प्राथमिकी दर्ज कर उसका चालान कर दिया। पेट्रोल/डीजल की अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार की दोपहर करीब 1.40 बजे ठूठीबारी पुलिस टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उपनिरीक्षक दिनेश सिंह यादव ने गड़ौरा पुलिस बूथ पर दो गैलन लेकर आ रहे एक युवक को रोका। गैलन की जांच की तो 120 लीटर अवैध डीजल बरामद हुआ। पकड़े गए युवक की पहचान प्रेमसागर गुप्ता निवासी ग्राम अहिरौली मदरा थाना परसामलिक के रूप में हुई। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि बाइक पर दो गैलनों में 120 लीटर डीजल के साथ प्रेमसागर गुप्ता को पकड़ा गया है। संबंधित धाराओं में प्राथमिक की दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed