{"_id":"69d417480e926c026f01db88","slug":"youth-arrested-for-transporting-400-vials-of-codeine-laced-syrup-to-nepal-in-car-maharajganj-news-c-206-1-mhg1018-174899-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कार में 400 शीशी कोडीनयुक्त सिरप नेपाल ले जाते समय युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कार में 400 शीशी कोडीनयुक्त सिरप नेपाल ले जाते समय युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
कार मे 400 बोतल कोडीन सिरप नेपाल ले जाते समय ठूठीबारी बार्डर पर युवक को एसएसबी पुलिस की संयुक्त
नेपाल बाॅर्डर ठूठीबारी स्थित मुख्य प्रवेश द्वार पर वाहन चेकिंग के दौरान की गई कार्रवाई
सोनौली के वार्ड नंबर 11 वाल्मिकीनगर का निवासी है गिरफ्तार युवक
ठूठीबारी। सोमवार को चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में कोडीनयुक्त सिरप नेपाल ले जाते समय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने नेपाल बाॅर्डर ठूठीबारी स्थित मुख्य प्रवेश द्वार पर वाहन चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। कार से 400 शीशी कोडीनयुक्त सिरप बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनौली निवासी रेहान के रूप में हुई है।
ठूठीबारी नेपाल बाॅर्डर पर मुख्य प्रवेश द्वार पर एसएसबी सहायक कमांडेंट प्रिया यादव और कोतवाली के एसएसआई बृजेश पांडेय की संयुक्त टीम वाहनों की सघन तलाशी ले रही थी। इसी दौरान एक कार ठूठीबारी कस्बे की तरफ से पहुंची। चेकपोस्ट पर जवानों ने कार की डिग्गी खुलवाकर जांच किया तो गत्ते में भरा भारी मात्रा में कोडीनयुक्त सिरप बरामद हुआ। यह देख जांच एजेंसियों के होश उड़ गए। संयुक्त टीम आरोपी युवक को मौके से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई में जुट गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान रेहान (18) पुत्र नौशाद निवासी वार्ड नंबर 11 वाल्मिकीनगर सोनौली के रूप में हुई है।
इस संबंध में ठूठीबारी एसएसबी सहायक कमांडेंट प्रिया यादव ने बताया कि तलाशी के दौरान गत्ते में कोडीनयुक्त एस्कोरिल/कोरेक्स श्रेणी के 400 शीशी कफ सिरप बरामद हुए। बरामद सिरप को भारत-नेपाल सीमा के रास्ते धंधेबाज नेपाल ले जाने के फिराक में थे। ठूठीबारी कोतवाली पुलिस एसएसआई बृजेश पांडेय ने बताया कि प्रतिबंधित सिरप के साथ पकड़े गए आरोपी रेहान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।