{"_id":"62683f3beb78c44ee04756b6","slug":"youngman-dead-body-recoverd-maharajganj-news-gkp4347859108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध
विज्ञापन
संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
फरेंदा ( महराजगंज )। बरातगाड़ा रामनगर गांव की सीमा पर पोखरी के किनारे एक युवक का पेड़ से लटकता शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। थोड़ी देर के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर सर्किल के सभी थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर युवक की मौत की जांच में जुट गई।
फरेंदा थाना क्षेत्र के बरातगाड़ा के बढ़ई टोला निवासी सुकई 27 सोमवार की रात में घर से खाना खाने के बाद निकला था। पूरी रात युवक घर नहीं लौटा। मंगलवार की सुबह गांव के लोग टहलने के लिए पोखरी के किनारे गए तो वहीं बेल के पेड़ से बेल्ट के सहारे लटका एक युवक की शव देख कर शोर मचाने लगे। थोड़ी देर के बाद गांव के लोग इकठ्ठा हुए तो युवक की पहचान सुकई के रूप में हुई। लोगों ने बताया कि युवक की शादी 12 जून को तय थी। युवक के शव के करीब तीन पैकेट शराब व पानी की बोतल भी बरामद हुई है। युवक की जेब में 17 हजार नगदी भी मिली है। युवक अभी कुछ ही दिन पहले हैदराबाद से कमा कर लौटा था। जहां पर वह पेंट पॉलिश का काम करता था। युवक की मौत को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सीओ कोमल प्रसाद मिश्रा ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।