{"_id":"5f3980418ebc3e3cd265ac03","slug":"young-men-dath-in-road-accident-maharajganj-news-gkp361954057","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट में आए से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की चपेट में आए से युवक की मौत
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
पनियरा से वापस घर लौटते समय बहादुरगढ़ के पास हुआ हादसा
फरेंदा (महराजगंज)। फरेंदा-महराजगंज मार्ग पर बहादुरगढ़ के समीप शुक्रवार की रात मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फरेंदा थाना क्षेत्र के रतनपुर खुर्द निवासी सचिन पासवान (30) शुक्रवार को किसी काम से बाइक पर सवार होकर पनियरा गए थे। लौटते समय बहादुरगढ़ के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिसमें उनको गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजवाया गया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। शनिवार को दिन में इलाज के दौरान सचिन की मौत हो गई। परिजन शव को थाने लाए जहां से पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी होते ही मृतक के घर भारी भीड़ जमा हो गई। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, प्रधान प्रतिनिधि शाहिद अली सहित अन्य लोगों ने पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स बंधाया। इस संबंध में एसओ मनीष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।