{"_id":"68b9f6dfa47241b4b30283db","slug":"you-will-be-able-to-apply-for-competitive-exams-from-the-village-maharajganj-news-c-206-1-go11002-158746-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गांव से कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं का आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गांव से कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं का आवेदन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद की ग्राम पंचायतों में आने वाले दिनों में स्थापित कामन सर्विस सेंटर पल आनलाइन कार्यों की रफ्तार बढ़ने वाली है। कामन सर्विस सेंटर पर युवाओं के लिए प्रतियोगी परिक्षाओं में आवेदन की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए पंचायत सहायकों को ई- डिस्ट्रिक्ट व सर्विस प्लस का प्रशिक्षण देकर इसकी जानकारी दी जाएगी। नई प्रणाली की जानकारी देकर उन्हें आनलाइन कार्य करने की दक्षता दी जाएगी।
जनपद में कुल 883 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इसमें 32 पंचायतों में पंचायत सहायकों के पद रिक्त व 851 में पंचायत सहायक तैनात है। 447 ग्राम पंचायतों में हाईस्पीड इंटरनेट व सीएससी (कामन सर्विस सेंटर) संचालित हैं जिन्हें पंचायत सहायक संचालित कर रहे हैं। इन पंचायत सहायकों को सीएससी सर्विस प्लस एवं ई-डिस्ट्रिक्ट का प्रशिक्षण इस माह दिया जाएगा। पंचायती राज विभाग से ऑनलाइन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए दिया जा रहा। विभाग से इस प्रशिक्षण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट सिस्टम कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपी डेस्को) को दी गई है। जिले में यह प्रशिक्षण 23 सितंबर से प्रारंभ होगा जिसमें प्रतिदिन आनलाइन 50 पंचायत सहायक प्रतिभाग करेंगे और 17 दिन यह आनलाइन प्रशिक्षण प्रभावी रहेगा।
-- -- -- --
यूपी डेस्को की तरफ से पंचायत सहायकों को नए साफ्टवेयर पर कार्य का आनलाइन प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके लिए सभी एडीओ पंचायत को मानिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है जो आनलाइन प्रशिक्षण प्रमाणित करेंगे। श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ।