फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   X-ray is being done from waist up in CHC Ghughli

Maharajganj News: सीएचसी घुघली में कमर से ऊपर ही हो रहा एक्सरे

Sat, 02 Aug 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 02 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
X-ray is being done from waist up in CHC Ghughli
घुघली। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन ठीक से काम नहीं कर रही है। पुरानी मशीन से सिर्फ कमर से ऊपर का एक्सरे किसी तरह से होता है। कुल्हे, घुटने और पैर से जुड़ी तकलीफों के मामले में मरीजों को प्राइवेट पैथालॉजी का सहारा लेना पड़ता है। सीएचसी के जिम्मेदार मरीजों को जिला अस्पताल भेज देते हैं। जानकारी के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन में बेड स्टैंड नहीं लगा है। टेक्नीशियन सिर्फ कमर के ऊपर का ही एक्सरे कर पाते हैं। कमर के नीचे एक्सरे जांच के लिए जिम्मेदार जिला अस्पताल रेफर कर देते हैं। एक्सरे कराने आए मनोज, शोभावती, किशुन आदि ने बताया कि सीने में परेशानी है। डॉक्टर से दिखाया तो उन्होंने कहा कि एक्सरे यहीं पर होता है। रिपोर्ट लेकर आओ तो दवा तभी लिखेंगे। घुघली के रामायण ने कहा कि अस्पताल पर अगर नई डिजिटल एक्सरे मशीन लग जाती तो मरीजों को परेशानी नहीं होती। खानपुर निवासी रामसमुझ ने बताया कि बेटी के पैर में परेशानी थी। सीएचसी पर इलाज के लिए आए तो डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed