{"_id":"68a4e7a58cd9d05b7d00d5e3","slug":"wrong-mobile-number-is-registered-on-18-thousand-dl-and-20-thousand-rc-maharajganj-news-c-206-1-go11002-157463-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 18 हजार डीएल व 20 हजार आरसी पर दर्ज है गलत मोबाइल नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 18 हजार डीएल व 20 हजार आरसी पर दर्ज है गलत मोबाइल नंबर
विज्ञापन
महराजगंज। परिवहन विभाग की तरफ से जारी अधिकतर डीएल व आरसी पर संबंधित स्वामी का मोबाइल नंबर नहीं अपडेट है। विभाग को यह जानकारी एआई लैस साफ्टवेयर के द्वारा सत्यापन करने पर मिली है। विभाग ने चैटबॉट से संबंधित को संदेश भेजना शुरू किया है। जनपद में चार लाख से अधिक डीएल धारकों में से 18,000 से अधिक पर गलत नंबर फीड है। यही नहीं, 20,000 के आसपास आरसी पर भी गलत नंबर दर्ज होने के कारण ई चालान लंबित है।
डीएल और आरसी पर गलत मोबाइल नंबर दर्ज होने से चालान में लेटलतीफी करने वालों को परिवहन विभाग चैटबॉट के जरिए मोबाइल नंबर अपडेट करने का मैसेज भेज रहा है। इसके बाद भी नंबर अपडेट नहीं कराने वालों का आरसी व लाइसेंस निलंबित होगा। नए वाहनों के पंजीयन व ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के दौरान आधार आधारित प्रमाणीकरण किया जा रहा है। पुराने वाहनों के पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस के स्वामियों का मोबाइल नंबर विभाग की सूची में अपडेट नहीं है। परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक वाहन स्वामी ने या तो किसी और का मोबाइल नंबर दर्ज कराया है या फिर नंबर बदल लिया है।
ऐसे करें मोबाइल नंबर अपडेट
संभागीय निरीक्षक परिवहन आरडी प्रसाद वर्मा ने बताया कि परिवहन विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर मोबाइल नंबर अपडेट किया जा सकता है। सबसे पहले वाहन संबंधित सेवाओं को सिलेक्ट करना होगा। इसके बाद राज्य और फिर जिला चुनना होगा। फिर मोबाइल नंबर अपडेट कॉलम में आधार प्रमाणीकरण का विकल्प चुनना होगा। यहां वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर दर्ज करने के बाद आधार नंबर और ओटीपी दर्ज करके नया मोबाइल नंबर अपडेट किया जा सकता है।
विज्ञापन
वाहन स्वामियों के मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होने के चलते सेवाओं या कार्रवाई से संबंधित मैसेज नहीं पहुंच रहे हैं। इससे विभाग को नुकसान हो रहा है। ऐसे में चैटबॉट के जरिए मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए मैसेज भेजे जा रहे हैं।
-मनोज कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, महराजगंज।