{"_id":"679110d096c1b2ca7c0726f2","slug":"wrestler-jitendra-and-munna-tiger-winner-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-141129-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पहलवान जितेंद्र और मुन्ना टाइगर विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पहलवान जितेंद्र और मुन्ना टाइगर विजेता
Wed, 22 Jan 2025 09:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 22 Jan 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
अड्डा बाजार। भैसहिया पाठक चौराहा के पास 20 फरवरी से हो रहे कुश्ती दंगल में बुधवार को चार जोड़ी पहलवानों ने अपने दांव आजमाए। इसमें जितेंद्र पहलवान और मुन्ना टाइगर विजेता रहे। बताया गया कि पहली जोड़ी जितेंद्र पहलवान महराजगंज और विक्की पहलवान हरियाणा के बीच हुआ।
इसमें जितेंद्र पहलवान विजेता रहे। दूसरी जोड़ी वकार पहलवान सहारनपुर और वसीम पहलवान मेरठ के बीच हुआ। दोनों लोग बराबरी पर रहे। तीसरी जोड़ी के रूप में मुन्ना टाइगर पहलवान पंजाब और लक्की थापा पहलवान नेपाल के बीच दंगल हुआ। इसमें मुन्ना टाइगर पहलवान विजेता रहे। चौथा मुकाबला विक्की पहलवान और वकार के बीच हुआ, यह जोड़ी भी बराबरी पर रही। आयोजक समिति के धनुषधारी पांडे ने बताया कि बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबला होगा। संवाद