फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Worried about the name...Farmers are roaming around the tehsil

Maharajganj News: नाम के लिए परेशान...तहसील के चक्कर लगा रहे किसान

Wed, 12 Feb 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 12 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Worried about the name...Farmers are roaming around the tehsil
महराजगंज। नाम में अंतर से फार्मर रजिस्ट्री में पेंच फंस गया है। इससे करीब 2000 से अधिक किसान परेशान हैं। सहज जनसेवा केंद्र से तहसील का चक्कर लगाने को किसान मजबूर हैं। किसी के खतौनी में नाम दुरुस्त नहीं है तो किसी का आधार कार्ड में नाम गड़बड़ है। आधार और खतौनी में किसानों के नाम की गड़बड़ी दूर नहीं हो पा रही है। इस वजह से किसानों को प्रतिदिन जनसुविधा केंद्रों का चक्कर काटना पड़ रहा है। कई जगहों पर किसानों के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक नहीं होने से परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

मुजुरी कस्बे में सहज सेवा केंद्र पर कई लोग परेशान दिखे। बैदा गांव निवासी लालचंद झोले से एक पेपर निकालते हुए बोले कि, बहुत समस्या है। एक सप्ताह से परेशान हूं। खतौनी में नाम नहीं चढ़ा है। इसे ठीक कराने के लिए कई दिन से भटक रहा हूं। फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई तो परेशानी होगी।
विज्ञापन

वहीं पोखरहवा के मगन ने बताया कि नाम मग्गन हो गया है, इसे ठीक कराना है। इसी तरह से सदर तहसील में साहेब मिले। उन्होंने बताया कि आधार में साहेब मौर्या लिखा है, लेकिन खतौनी में साहेब है। इसके चलते फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। तहसील में रोजाना इस तरह की समस्या से पीड़ित लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम में अंतर होने की समस्या से कई लोग परेशान हैं। उदाहरण के लिए जैसे किसी का नाम ज्ञानचंद मौर्या है, तो आधार में यह नाम नहीं है, जबकि खतौनी में ज्ञानचंद ही लिखा है, ऐसे में फार्मर रजिस्ट्री कराने के दौरान साॅफ्टवेयर रिजेक्ट कर दे रहा है।

अजय मौर्य ने बताया कि इस समस्या का समाधान कराने में परेशानी हो रही है। कई दिन चक्कर लगाने के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है।
इसके अलावा निचलौल तहसील में भी कुछ ऐसा ही हाल है। सहज जनसेवा केंद्रों पर रोजाना किसान पहुंच रहे हैं, लेकिन नाम में गड़बड़ी होने के कारण परेशान हो रहे हैं।
कृषि विभाग के आकड़ों के मुताबिक अब तक एक लाख 84 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है, जबकि जिले में 4 लाख 74 हजार किसान पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed