फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   World praised India for curragiose work

स्वनिधि प्रमाण पत्र वितरण

Tue, 31 May 2022 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
World praised India for curragiose work
पूरा विश्व भारत के साहसिक कार्यों की सराहना कर रहा है: पंकज
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। कोरोना काल में पटरी व्यपारियों का धंधा चौपट हो गया था, जिसके कारण पूंजी डूब गई और लोग सड़क पर आ गए। ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई स्वनिधि योजना ने पटरी व्यापारियों के लिए संजीवनी का काम किया। आसानी से बैंकों से ऋण मिला जिसके कारण उनकी जिंदगी पटरी पर लौटी। इस योजना से तीस लाख से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं। ये बातें केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आनंदनगर के दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित पटरी व्यवसायियों से जनसंवाद के प्रमाणपत्र वितरण के दौरान कही।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री समाज के सभी वर्गों के हितों का ध्यान रख रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान 61 लाख लोगों को घर भेजना, रूस यूक्रेन युद्ध में यूक्रेन में फंसे 22 हजार विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों को युद्ध विराम कराते हुए सुरक्षित उनके घर भेजना एक साहसिक कदम है। उन्होंने कहा भारत ने पूरे विश्व में वैक्सीन व कोविड की दवाओं का निर्यात कर सभी को सहायता प्रदान की।
विज्ञापन

पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि नगर में पटरी व छोटे व्यवसायियों के हितों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उनको आर्थिक मजबूती के लिए शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा स्वनिधि योजना के माध्यम से बैंकों द्वारा सहयोग किया जा रहा है। समय से ऋण जमा कर उसका दोगुना या तीन गुना ऋण लिया जा सकता है। कार्यक्रम में 163 लोगों को प्रमाणपत्र व प्रधानमंत्री द्वारा भेजे गए पत्र का वितरण किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, एसडीएम दिनेश मिश्रा, ईओ अवध प्रकाश सिंह, परमात्मा अग्रहरि, विवेक पांडेय, परमानंद तिवारी, रामप्रताप यादव, गणेश निषाद, नंदू पासवान, ध्रुव वर्मा, महेश लोहिया, गौरी यादव, रविंद्र सिंह, दिनेश,सर्वदानंद मिश्रा, राजकुमार मद्धेशिया, आशीष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed