फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Work in Mirzapur, salary from Lakshmipur, game going on for two years

Maharajganj News: काम मिर्जापुर में, वेतन लक्ष्मीपुर से, दो वर्षों से हो रहा खेल

Tue, 10 Mar 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Work in Mirzapur, salary from Lakshmipur, game going on for two years
लक्ष्मीपुर। लक्ष्मीपुर विकास खंड में दो ग्राम विकास अधिकारियों की तैनाती और वेतन भुगतान को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार पिछले लगभग दो वर्षों से लक्ष्मीपुर में तैनात दो ग्राम विकास अधिकारी मिर्जापुर जनपद में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनका वेतन आज भी लक्ष्मीपुर ब्लॉक से ही जारी किया जा रहा है। इस व्यवस्था को लेकर विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि लक्ष्मीपुर ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारियों की पहले से ही कमी है, जिसके कारण कई विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसके बावजूद दो ग्राम विकास अधिकारियों की सेवाएं दूसरे जिले में लिए जाने और उनका वेतन लक्ष्मीपुर से दिए जाने को लेकर लोग इसे प्रशासनिक लापरवाही मान रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम विकास अधिकारी रजनीश कुमार सिंह को आयुक्त ग्राम विकास के आदेश संख्या 344/37 दिनांक 14 सितंबर 2023 के क्रम में जिला विकास अधिकारी के आदेश संख्या 721 25 सितंबर 2023 के तहत मिर्जापुर संबद्ध कर यहां से भेज दिया गया। वहीं ग्राम विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह को भी आयुक्त ग्राम विकास व जिला विकास अधिकारी के आदेश के क्रम में 14 मार्च 2024 को मिर्जापुर से संबद्ध कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौंकाने वाली बात यह है कि लगभग दो वर्ष बीतने के बावजूद अभी तक इन दोनों कर्मचारियों को रिलीव नहीं किया गया। दोनों अधिकारी मिर्जापुर में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनका वेतन लगातार लक्ष्मीपुर ब्लॉक से जारी किया जा रहा है। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर इन्हें कब तक और किन परिस्थितियों में मिर्जापुर में संबद्ध किया गया है।
इस मामले को लेकर जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद साहनी ने भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि ब्लॉक में कर्मचारियों की कमी है तो दूसरे जिले में संबद्धता और यहां से वेतन भुगतान उचित नहीं है।

वहीं इस संबंध में खंड विकास अधिकारी मृत्युंजय यादव ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में दोनों ग्राम विकास अधिकारियों को समायोजित किया गया है और उनका वेतन फिलहाल लक्ष्मीपुर ब्लॉक से ही जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed