फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woolen clothing market heats up as temperatures drop

Maharajganj News: तापमान गिरने के साथ ऊनी कपड़ों के बाजार में गर्मी

Sun, 17 Nov 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 17 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Woolen clothing market heats up as temperatures drop
महराजगंज। ठंड शुरू होने के साथ ही गर्म कपड़ों के बाजार की रौनक बढ़ गई है। व्यापारियों के चेहरे भी खिलने लगे हैं। अब बाजार में कोट-पैंट, जैकेट के साथ स्वेटर की मांग में अब तेजी आने की उम्मीद लगाए व्यापारियों ने नए कलेक्शन का स्टॉक भर लिया है। युवाओं में लेटेस्ट जैकेट की मांग ज्यादा है। व्यापारियों को भी अब अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। मार्केट में रजाई भरने का काम भी शुरू हो गया है। कंबल की भी डिमांड बढ़ने लगी है। ठंड में सर्दी के मौसम ने जैसे ही दस्तक देनी शुरू कर दी है, क्षेत्र में बहुत से कंबल, स्वेटर विक्रेता घूमने लगे हैं। इसके अलावा बिजली की दुकानों पर गीजर, पानी गर्म करने के रॉड आदि की खरीदारी भी होने लगी है।
विज्ञापन

रविवार को शहर के बाजारों के गर्म वस्त्रों की दुकानों पर ग्राहक दिखने लगे। दुकानों पर कार्डिंगन, वुलेन कुर्ती, शाॅल, जैकेट, स्वेटर, जैकेट की मांग हो रही है। कुर्ती 400 से 2000 रुपये, स्वेटर 500 से 2000 रुपये, जैकेट 800 से 2500 रुपये, शाल 200 से 1500 रुपये तक बिक रहे हैं। ऊनी वस्त्र के कारोबारियों ने स्टॉक मंगा लिए हैं। ऊन व्यवसायी रत्नेश बताते हैं कि 50 ग्राम के ऊन के गोले 55 रुपये, 120 ग्राम के गोले 120 रुपये के बिक रहे हैं। आने वाले दिनों में मांग तेज होने की उम्मीद है। नई तकनीकी के कारण ऊन का व्यवसाय कम हुआ है। बाजारों में एक्सपोर्ट के कपड़ों की सेल भी काफी बढ़ गई है। युवाओं में इसका ज्यादा क्रेज है। इनमें खास बात यह है एक तो इनकी लुक ब्रांडेड जैसा होता है। दूसरा यह आम आदमी की पहुंच में रहता है। वह अधिकतर माल दिल्ली व लुधियाना से मंगवाते हैं।
विज्ञापन

----------------------
गांधी आश्रम में शॉल सदरी की मांग
गांधी आश्रम में भी गर्म वस्त्रों की मांग बढ़ गई है। पूरे दिन ग्राहक पहुंच रहे है। गर्म वस्त्रों पर 15 से 20 प्रतिशत की छूट है। शॉल और सदरी की मांग बढ़ी है। आश्रम में शॉल, चादर, गोट, गाउन, मफलर आदि गर्म वस्त्र हैं। साथ ही लगन को देखते हुए साड़ियों की भी कई रेंज आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------

इस बार ठंड अधिक होगी। ऐसे में स्टाॅक भरपूर मंगाया गया है। अलग-अलग रेंज ग्राहकों की जरूरत के अनुसार गर्म कपड़े मंगाए गए हैं।
मदन लाल कसौधन, कपड़ा व्यापारी
--------------------
ग्राहक खरीदारी करने में जुटे हैं। सर्दी ज्यादा होने पर ब्लोअर हीटर की मांग बढ़ेगी। पहले से ही स्टाॅक रख लिया गया है। इस बार कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।
- सुमित वर्मा, इलेक्ट्रानिक कारोबारी
---------------------
शाम होते ही तापमान गिरने से मौसम ठंडा हो रहा
शाम होते ही तापमान गिरने से मौसम ठंडा हो जाता है, जिसके चलते अधिकतर लोग गर्म कपड़े पहने नजर आने लगे हैं। लोगों की पसंद के अनुरूप कई तरह के गर्म कपड़े बाजार में उपलब्ध है। आने वाले दिनों में ठंड और पड़ने लगेगी ऐसे में गर्म कपड़ों के बाजार में तेजी देखने को मिलेगी।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed