फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women's participation is important in the development of society: Dr. Pushpa

समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी अहम : डॉ. पुष्पा

Wed, 20 Mar 2024 08:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 20 Mar 2024 08:52 PM IST
विज्ञापन
Women's participation is important in the development of society: Dr. Pushpa
फरेंदा। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी काॅलेज मथुरानगर में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने आस-पास के गांवों में जाकर लोगों को स्वास्थ्य व महिला अधिकार के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर बौद्धिक परिचर्चा कार्यक्रम भी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि डॉ. पुष्पा पांडेय रहीं। डॉ. पुष्पा ने बदलते परिवेश में महिलाओं की भूमिका विषय पर बेटियों को अपने अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अहम हैं।
विज्ञापन

बिना उनकी भागीदारी के कोई भी कार्य संभव नहीं है। डॉ. मुकलेश्वरी गुप्ता ने कहा प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के समय में महिलाओं की विशेष भागीदारी रही। डॉ. सतीश कुमार ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा 'महिला सशक्तिकरण' पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम को डॉ. विंध्याचल चौरसिया, डॉ. रंजना यादव, डॉ. पूजा द्विवेदी, डॉ. लक्ष्मी मिश्रा, डॉ रीता ने 'राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा 'महिला सशक्तीकरण' विषय पर सारगर्भित विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों में प्रिया त्रिपाठी देश भक्ति गीत, रेखा सहानी ने देश भक्ति गीत, खुशबू कविता, सन्दिनी मौर्या ने नारी सशक्तीकरण विषय पर शायरी सहित रूची, नाजिया खातून, अखिलेश ज्योति, पूजा चौरसिया ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्रीदयाल वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed