{"_id":"662d5f0f78a84afc8304c379","slug":"woman-reached-hospital-bleeding-condition-critical-maharajganj-news-c-7-1-gkp1053-540407-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लहूलुहान हालत में महिला पहुंची अस्पताल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लहूलुहान हालत में महिला पहुंची अस्पताल, हालत गंभीर
Sun, 28 Apr 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 28 Apr 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार रात करीब नौ बजे बरगदवा थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव की एक नवविवाहिता को भर्ती कराया गया। जिसके गले पर धारदार हथियार से कटा हुआ था, जो लहूलुहान हालत में अस्पताल लाई गई। गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने पहले पुलिस को सूचना दी। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इमरजेंसी वार्ड से मिली जानकारी के मुताबिक, बरगदवा थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव निवासी विष्णु मद्धेशिया की पत्नी उर्मिला (22) वर्ष को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। जिसके गले पर धारदार हथियार से गहरे चोट का निशान था। जिससे ज्यादा खून बहने के कारण उसकी हालत गंभीर थी। परिजन आत्महत्या के कोशिश की बात कह रहे थे। जिसके बाद स्वस्थ्यकर्मियों ने इसकी सूचना निचलौल पुलिस को दी। साथ ही गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थाना को सूचित कर दिया गया है। घटना के कारणों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है l