फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman molested, accused accused of entering house

Maharajganj News: युवती से छेड़खानी, आरोपी पर घर में घुसने का आरोप

Sun, 24 May 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Woman molested, accused accused of entering house
दुधारा थाना पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में युवती ने पड़ोसी युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि 20 मई की रात करीब 12:00 बजे पड़ोसी रफुद्दीन उसके घर में घुस आया। आरोप है कि युवक ने गलत नीयत से उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। विरोध करने और शोर मचाने की कोशिश पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। आरोपी ने घटना की जानकारी परिवार को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

डर की वजह से उसने किसी को जानकारी नहीं दी। बाद में उसने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और सुरक्षा की मांग की। एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed