{"_id":"68331e1b04f53c6fba013b6c","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-150040-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत
Sun, 25 May 2025 07:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 25 May 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। इंदिरा नगर वार्ड के असमन छपरा निवासी फेकना देवी की शनिवार की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन सुबह अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। सूचना पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने उन्हें रोक दिया। महिला के मायके और ससुराल पक्ष से दो घंटे पूछताछ के बाद अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, सिसवा कस्बे के इंदिरा नगर वार्ड असमन छपरा निवासी 50 वर्षीय फेंकना देवी कई दिनों से बीमार चल रही थीं। शनिवार की देर रात संदिग्ध हालात में उनकी मौत हो गई। रविवार की सुबह परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर खेखड़ा घाट ले जाने लगे। इस बीच किसी ने डायल 112 नंबर पर फेंकना की संदिग्ध मौत की सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पहुंचे सिसवा चौकी प्रभारी उमाकांत सरोज रास्ते में शव रोक दिए।
जांच-पड़ताल के बाद मायके व ससुराल पक्ष के लोगों से दो घंटे पूछताछ के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए जाने दिया। सिसवा चौकी इंचार्ज उमाकांत सरोज के अनुसार, किसी अज्ञात ने मोबाइल पर गलत सूचना दी थी। संवाद