फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman attacked her husband with an axe.

Maharajganj News: महिला ने पति पर कुल्हाड़ी से किया हमला

Sat, 09 Aug 2025 09:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 09 Aug 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
Woman attacked her husband with an axe.
सिंदुरिया। थाना सिंदुरिया क्षेत्र की पतरेंगवा टोला सुकऊ में पारिवारिक विवाद में एक महिला ने अपने पति पर सोते समय कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पीड़ित के पिता भोला यादव ने थाना प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि उनके पुत्र राजेंद्र और पुत्रवधू रीता में 16 जुलाई को विवाद हुआ था। उसी रंजिश में शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे रीता ने सोते समय राजेंद्र के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

चोट लगते ही राजेन्द्र की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक रीता गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गई। घायल को तत्काल जिला अस्पताल महराजगंज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर थाना सिंदुरिया पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed