फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Wire burnt due to short circuit, electricity supply to hundreds of houses remained disrupted for hours

Maharajganj News: शाॅर्ट सर्किट से तार जला, सैकड़ों घरों की घंटों गुल रही बिजली

Fri, 30 May 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 30 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Wire burnt due to short circuit, electricity supply to hundreds of houses remained disrupted for hours
नौतनवा। नगर के जयहिंद चौराहा पर लगे बिजली के पोल पर तारों के मकड़जाल में बुधवार की रात अचानक शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में कई घरों के बिजली आपूर्ति का तार धू-धूकर जल गया, जिससे नगर के हमीद नगर, आंबेडकर नगर, बाल्मिकी नगर एवं शास्त्री नगर वार्ड में स्थित सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह लोगों की सूचना पर पहुंचे बिजलीकर्मी देर शाम तक खराबी को ठीक कर आपूर्ति बहाल करने के प्रयास में जुटे रहे। सभासद राकेश जायसवाल, अभय कुमार, सोनू अग्रहरि, हबीबुर्रहमान, अमन, संदीप कुमार, अनुराधा, सुनील, प्रेमशंकर, अजीत कुमार आदि लोगों का कहना था कि जयहिंद चौराहा पर स्थापित उक्त पोल में आए दिन शाॅर्ट सर्किट होने से फाॅल्ट की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

तीन दिनों से बिजली खराबी की समस्या से सैकड़ों लोग जूझ रहे हैं। बावजूद इसके समस्या का ठोस समाधान निकालने की दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप खंड अधिकारी विद्युत रमेश सिंह ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट होने के कारण आपूर्ति बहाल करने में समस्या आ रही है। बिजलीकर्मी खराबी को ठीक करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed