{"_id":"6656443e22063f1be9081409","slug":"wife-killed-by-beating-her-with-a-mortar-face-also-crushed-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-123458-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सिलबट्टे से पीटकर की पत्नी की हत्या, चेहरा भी कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सिलबट्टे से पीटकर की पत्नी की हत्या, चेहरा भी कुचला
Wed, 29 May 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 29 May 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। सोमवार रात नशे में धुत पति का पत्नी से विवाद हो गया। गुस्साए पति ने घर में रखे सीलबट्टे से पत्नी के उपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति की हैवानियत यही नहीं शांत नहीं हुई और उसने उसका चेहरा भी कुचल दिया।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बुधिरामपुर निवासी नेहा उर्फ लक्ष्मी (32) की शादी 11 वर्ष पूर्व हरपुर तिवारी निवासी राजू यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। सोमवार रात भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान नशे में धुत राजू यादव ने पत्नी नेहा उर्फ लक्ष्मी यादव को घर में रखे सीलबट्टे से पीट-पीटकर मार डाला। मंगलवार सुबह पति राजू ने ही डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में मृतका की भाभी रागिनी की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
रात भर घर में शव के साथ रहा राजू
दो बार नशामुक्ति केंद्र भी भेजा गया था, नहीं हुआ सुधार
चार वर्ष बाद 2022 में नेहा की मां की भी मौत हो गई
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बुधिरामपुर निवासी रामधारी यादव ने वर्ष 2012 में अपनी बड़ी बेटी नेहा की शादी बड़े ही धूमधाम से हरपुर तिवारी के पूर्व ग्राम प्रधान रमेश यादव के छोटे भाई राजू यादव के साथ किया था। शादी के छह वर्ष बाद वर्ष 2018 में रामधारी की मौत हो गई। चार वर्ष बाद 2022 में नेहा की मां की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
नेहा की भाभी रागिनी यादव ने बताया कि शादी से पहले यह नहीं पता था कि राजू नशे का आदी है। शादी के बाद से ही राजू नशे में धुत होकर नेहा को मारता पीटता रहता था। नेहा किसी तरह अपना जीवन यापन कर रही थी। इस बीच उनके दो संतान परी (9), व रितिक (7) पैदा हुए। बच्चों की परवरिश को लेकर भी राजू गंभीर नहीं था। रोज शराब पीकर लड़ाई-झगड़ा करता रहता था।
नशे से छुटकारा पाने के लिए उसे दो बार नशामुक्ति केंद्र भी भेजा गया था। लेकिन वहां रहने पर भी उसकी आदत में सुधार नहीं हुआ। सोमवार रात बेटा रितिक घर में सो गया था। बेटी परी अपने मौसी के घर गई हुई थी। इसी बीच राजू शराब के नशे में आया और पत्नी से विवाद करने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि उसने सीलबट्टे से हमला कर दिया। खून से लथपथ शव घर के अंदर रात भर पड़ा रहा। सुबह राजू ने ही डायल 112 पुलिस को सूचना दी। जब इसकी जानकारी नेहा के भाई अशोक यादव व राजकुमार यादव को हुई तो घर में चीख पुकार मच गई।