फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Wiaral Fever and others fever pataint admited in Hospital

वायरल फीबर, तेज बुखार, झटका के मरीज से भरा ईटीसी वार्ड

Tue, 07 Sep 2021 06:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Wiaral Fever and others fever pataint  admited in  Hospital
वायरल फीवर, तेज बुखार, झटका के मरीजों से भरा ईटीसी वार्ड
विज्ञापन

महराजगंज। मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण जिले में वायरल फीवर, तेज बुखार व झटका के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। इसका अंदाजा जिला अस्पताल के ईटीसी वार्ड से लगाया जा सकता है। इस वार्ड में एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज चल रहा है। वार्ड में तेज बुखार, वायरल फीवर के अलावा झटका के कुल 27 मरीज भर्ती हैं। वहीं, जेई-एईएस वार्ड में 2 एईएस मरीजों का उपचार हो रहा है।
वार्ड में भर्ती मरीजों के साथ आए तीमारदारों ने बताया कि बच्चों को पहले हल्की बुखार हुई तो नजदीक के डॉक्टर से इलाज कराया गया। नहीं ठीक होने पर जिला अस्पताल लाया तो यहां डॉक्टर बच्चों की हालत गंभीर देेखते हुए भर्ती कर लिए। इलाज चल रहा है। वार्ड में मरीजों की संख्या अधिक होने से परेशानी हो रही है। एक बेड पर दो बच्चों का इलाज हो रहा है। एक मरीज के साथ एक तीमारदार रहते हैं जिससे वार्ड में तीमारदारों की संख्या भी बढ़ जाती है। 10 बेड के ईटीसी वार्ड में अधिक मरीज होने से काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बीमारी से ऐसे करें बचाव
जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरपी राय ने बताया कि इस मौसम में बच्चों को सबसे ज्यादा संक्रमण का खतरा रहता है। इसलिए एतिहात बरतने की ज्यादा जरूरत है। पेट दर्द, बुखार, जुकाम से पीड़ित बच्चे ज्यादा आ रहे हैं। ऐसे में अभिभावक बच्चों का खास ख्याल रखें। उन्हें ताजा खाना दें। खाने को ढककर रखें एवं उबला हुआ पानी पिलाएं। हल्का खाना दें और बारिश में न भीगने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

येे बच्चे हैं अस्पताल में भर्ती
जेई-एईएस वार्ड में निशा और साइना फातिमा का इलाज चल रहा है। वहीं, ईटीसी 10 बेड के वार्ड में कुल 27 मरीज भर्ती हैं जिसमें आदित्य, जिया, ऋतिक, आंशिक, नित्या, निधि, प्रियेश, आयुष, अपूर्वा, अंश, सुजीत, कार्तिक, दीप्ति, दिव्या, हर्षित, सिंघम, आर्यन, आश्मीन, संजना, दिव्या, जिया, वसीम, बिंदी, विपिन, खुशी, जोया आदि के नाम शामिल हैं।

एक जनवरी से तीस अगस्त तक 1644 तेज बुखार के मरीज
सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक जनवरी से 30 अगस्त तक कुल 1644 तेज बुखार के मरीजों का उपचार हुआ है। एक जनवरी से चार अगस्त तक जिले में चार जेई और 94 एईएस के मरीजों का उपचार हुआ है।
अस्पताल में उपलब्ध संसाधानों में सभी को बेहतर ढंग से स्वास्थ्य सुविधा देने का प्रयास जारी है। चिकित्सकों की टीम बेहतर ढंग से इलाज करने में लगी है।
-डॉ. एके राय, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed