फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Wet waste plant started...earning money along with waste disposal

Maharajganj News: वेट वेस्ट प्लांट शुरू...कूड़ा निस्तारण संग कमाई भी

Wed, 04 Feb 2026 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Wet waste plant started...earning money along with waste disposal
वेट वेस्ट प्लांट का उद्धाटन करते के बाद निरीक्षण करती नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.पूष्पलता मंगल। 
नपा अध्यक्ष डॉ. पुष्प लता ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

नगर पालिका के विभिन्न वार्डों से प्रतिदिन निकलता है लगभग पांच क्विंटल गीला कचरा
महराजगंज। नगर पालिका परिषद महराजगंज के सुकठिया में मंगलवार को गीला कचरा प्रसंस्करण संयन्त्र का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्प लता मंगल ने किया। वार्ड वासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस नए संयंत्र से न सिर्फ कूड़ा कचरा निस्तारण की व्यवस्था बेहतर होगी।
नगर पालिका परिषद ने कहा कि नगर पालिका के विभिन्न वार्डों को मिलाकर लगभग पांच क्विंटल गीला कचरा प्रतिदिन निकलता है। अब यह कचरा ही नगर पालिका के आय बढ़ाने का जरिया बनेगा। ईओ आलोक कुमार मिश्रा ने कहा कि गीला जैविक कचरे को संयंत्र की मदद से 24 से 48 घंटे में उपजाऊ खाद या बायो-ईंधन तैयार किया जाएगा। लोगों को इस संयंत्र से दुर्गंध से निजात मिलेगी। साथ ही बल्कि नगर पालिका इससे निर्मित खाद की बिक्री से कमाई भी कर सकेगा। कचरा प्रबंधन की इस वैज्ञानिक प्रणाली से स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्य्क्ष प्रतिनिधि निर्मेश मंगल व वार्ड सभासद अजय गुप्ता ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस बदलाव से होने वाले फायदे गिनाए। उन्होंने कहा कि जो सुविधाएं नगर निगम में होती हैं वही नगरवासियों को मिल रही है। यह उपलब्धि महिला नगर पालिका अध्यक्ष की उम्दा सोच को बताता है। इस अवसर पर ऋषभ दूबे, राहुल पांडेय, बैकुंठ नाथ यादव, अमितेश, विजय मौर्य, इंद्रासन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed