फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Western winds bring relief from the humid heat, mercury drops

Maharajganj News: लौटता मानसून तराई पर मेहरबान, दोपहर में हुई झमाझम बारिश

Tue, 06 Oct 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Western winds bring relief from the humid heat, mercury drops
महराजगंज। लौटता मानसून तराई पर मेहरबान हुआ है। पिछले तीन दिन से उमस भरी गर्मी सोमवार दोपहर उस वक्त काफूर हो गई जब अचानक घिरे बादलों ने 30 मिनट तक मध्यम बारिश से तराई को भिगोया। अचानक हुई बारिश व पछुआ हवा से अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम 23 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर अचानक काले बादल छाए और झमाझम बारिश हुई। इससे पिछले कई दिनों से चल रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं।मौसम विभाग के अनुसार निम्न क्षोभमंडल में प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी भाग से बिहार, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल होते हुए पूर्वी बांग्लादेश तक जा रही द्रोणी के प्रभाव से पुरवा हवाएं सक्रिय हैं।
विज्ञापन

इन पुरवा हवाओं की मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं के साथ प्रतिक्रिया हो रही है। इसी के परिणामस्वरूप पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन एवं झोंकेदार हवा व बारिश हुई है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक इस सिस्टम की आगामी पश्चिमी विक्षोभ के साथ संभावित प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप यह बारिश आज भी संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून के वापसी का दौर शुरू हो चुका है। पश्चिमी विक्षोभ की प्रतिक्रिया के फलस्वरूप तराई में एक-दो दिन बारिश की संभावना बन रही है। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट संभावित है।
- अतूल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed