फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Westerly winds increased the difficulty, farmers started saving crops after seeing clouds

Maharajganj News: पछुआ हवाओं ने बढ़ाई मुश्किल, बादल देख किसान सहेजने लगे फसल

Sat, 06 Apr 2024 09:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 06 Apr 2024 09:05 PM IST
विज्ञापन
Westerly winds increased the difficulty, farmers started saving crops after seeing clouds
महराजगंज। अप्रैल के महीने में चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है। तेज हवाओं से भी लोग बेहाल हो रहे हैं। दिन के समय लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि कुछ ही दिनों में हल्की बारिश हो सकती है। दोपहर बाद इसके रंग भी दिखे और बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया। बारिश तो नहीं हुई, लेकिन इसकी संभावना ने किसानों के होश उड़ा दिए। वह फसलों को सहेजने में जुट गए।
विज्ञापन

जिले में सूर्यदेव कुछ ज्यादा ही चमक रहे हैं। शुक्रवार को भी जिले में न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री ज्यादा रहा। वहीं शनिवार को सुबह चटख धूप निकली जिसकी गर्मी है लोग बेचैन रहे। दोपहर बाद बादल और पछुआ हवाओं ने उमस बढ़ा दी। मौसम का हाल देखा जाए तो अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने रहा। चिकित्सक बताते हैं कि शरीर पर चिपचिपापन और पसीने से गीलापन परेशानी बढ़ाते हैं। पहले जून में इतनी भीषण गर्मी होती थी। मौसम एकदम शुष्क बन जाता था, वातावरण में मौजूद नमी बेहद कम हो जाती थी। इस बार तो समय से पहले ही यह दिखने लगा है। राज्य मौसम विज्ञान के प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि मौसम में किसी प्रकार के बदलाव की संभावना नहीं है।
विज्ञापन


दोपहर 12 से तीन के बीच अनावश्यक बाहर न निकलें
कड़ी धूप से बचाव के लिए जिला आपदा विभाग भी लोगों तक मैसेज पहुंचाने में जुट गया है। जिला आपदा विशेषज्ञ के अनुसार दोपहर 12 से तीन के बीच अनावश्यक बाहर न निकलें। टोपी, गमछा या छाते का इस्तेमाल करें। गीले कपड़े को अपने चेहरे, सिर व गर्दन पर रखें, अधिक श्रम से बचें। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, सफर में अपने साथ पानी रखें। जितनी बार हो सके पानी पीएं, प्यास न लगे तो भी पानी पीते रहें। यह मैसेज इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed