फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Westerly wind blew throughout the day, no respite from melting

Maharajganj News: दिनभर चली पछुआ हवा, गलन से नहीं मिली राहत

Sun, 21 Jan 2024 07:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 21 Jan 2024 07:21 PM IST
विज्ञापन
Westerly wind blew throughout the day, no respite from melting
महराजगंज। मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। रविवार को दिनभर चली पछुआ हवा के चलते आकाश थोड़ा साफ हुआ। धूप तो नहीं खिली, लेकिन दोपहर में सर्दी का असर कम रहा। शाम होते-होते ठंड का असर फिर बढ़ गया। सोमवार सुबह घना कोहरा और दोपहर तक धूप निकलने के आसार हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह से मौसम सर्द है। हिमालयी क्षेत्र से चली हवा के चलते न्यूनतम तापमान चार डिग्री से भी नीचे आ गया था। शुक्रवार को तापमान बढ़कर 10 डिग्री तक पहुंचा था। शनिवार की भोर में इसमें एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई और यह नौ डिग्री पर रहा। दिन के तापमान में भी दो डिग्री की कमी आई।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस था, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे सड़क पर निकलने वाले राहगीर ठिठुरते रहे। दिनभर चल रही पछुआ हवा बर्फ सी चुभ रही है। स्थिति यह है कि बाहर निकलते ही हाथ पांव सुन्न हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि सोमवार की रात में घने कोहरे का अनुमान है। दिन में मौसम शुष्क रहेगा और गुनगुनी धूप निकलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed