{"_id":"663ff3ad58124ce1dc096824","slug":"wave-of-happiness-in-entire-area-on-daughters-success-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122217-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बेटी की सफलता पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बेटी की सफलता पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर
Sun, 12 May 2024 04:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 12 May 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम मैनहवा के टोला मंझरिया बहदुरी की रहने वाली ऐश्वर्यम 16 अप्रैल को यूपीएससी परीक्षा में देश भर में दसवीं रैंक लाई। बेटी की सफलता पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। शनिवार को पहलीं बार ऐश्वर्यम गांव पहुंची तो दो किलोमीटर पहले से ही पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह गांव वालों के संग बैंड बाजा और फूलमाला के साथ स्वागत में खड़े थे। गांव के लोगों ने बारी बारी से बेटी का फूलमाला और मोमेंटो देकर स्वागत किया। पिता कोमल प्रजापति, ग्राम प्रधान रमेश सिंह, बिल्लू सिंह, तामेश्वर, मधुर सिंह, प्रदीप पांडेय, अनिल मिश्रा, राकेश जायसवाल, संजय जायसवाल, राजू जायसवाल ने स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन