फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   waterloging

जलभराव से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Sat, 13 Jul 2019 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
waterloging
सिंदुरिया-झंझनपुर मार्ग पर जलभराव से नाराज लोगों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : MAHARAJGANJ
जलभराव से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मिठौरा। सिंदुरिया चौराहे से झंझनपुर जाने वाले मार्ग पर हुए जलभराव से नाराज लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में समस्या दूर नहीं हुई तो आंदोलन शुरू करेंगे।

पांच दिन से हो रही रुक-रुक कर बारिश की वजह से सिंदुरिया-झनझनपुर मार्ग पर सिंदूरियां कस्बे में जलभराव हो गया है। जलभराव के कारण दुकानदारों एवं राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को दूर कराने के लिए न तो कोई जनप्रतिनिधि गंभीर है और न ही प्रशासन। प्रतिदिन इस मार्ग से सैकड़ों विद्यार्थी आते-जाते हैं। जलभराव व मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो जाने से बच्चे कई बार गिरकर घायल भी हो चुके हैं, मगर अब तक किसी जिम्मेदार का ध्यान इस समस्या की तरफ नहीं गया। क्षेत्र में दो बैंकों की शाखा होने की वजह से खाताधारकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रामाज्ञा यादव, मुनेश्वर, सुशील चौधरी, राजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता गिरीश आदि का कहना है कि जलभराव की सूचना जिम्मेदारों को दी गई है। इन लोगों ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान नही हुआ तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed