फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Waterlogging on the road in Dalit colony, villagers demonstrated

Maharajganj News: दलित बस्ती में सड़क पर जलभराव, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 03 Feb 2024 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 03 Feb 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the road in Dalit colony, villagers demonstrated
निचलौल। कोहड़वल गांव में दलित बस्ती से होकर गुजरने वाली सड़क के ऊपर नालियों के गंदे पानी का भराव हो गया है। शिकायत करने के बाद कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोशित ग्रामीण शुक्रवार को पानी भरे सड़क पर एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। हालांकि, आक्रोशित ग्रामीण कुछ देर बाद कुछ लोगों के समझाने-बुझाने के बाद शांत हो गए। ये लोग समस्या का समाधान जल्द न होने पर जिला मुख्यालय पर आंदोलन करने की चेतावनी देते हुए घरों की ओर लौट गए।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण जगत, तीजा देवी, शकुंतला देवी, सोमारी देवी, प्यारी, उर्मिला आदि ने कहा कि गांव के बीच स्थित पोखरी संख्या 385 का कुछ लोगोें ने अवैध तरीके से मिट्टी से भरकर कब्जा कर लिया है। इसके चलते घरों से निकलने वाली गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। ऐसे में दलित बस्ती में सड़कों के ऊपर 15 दिनों से गंदे पानी का जलभराव हो गया है। जिसके चलते उन्हें काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

हालांकि, इस मामले में तहसील पर पहुंचे ग्रामीण एसडीएम से शिकायत करते हुए समाधान के लिए गुहार लगा चुके हैं। इसके बाद भी उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है। ऐसे में वे लोग जल्द जिला मुख्यालय पहुंच कर जिम्मेदारों के खिलाफ आंदोलन करेंगे। एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा ने कहा की ग्रामीणों से मामले की जानकारी मिली है। उनकी समस्याओं का जल्द समाधान के निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed