फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Water supply remained disrupted for 36 hours, people faced problems

Maharajganj News: 36 घंटे जलापूर्ति बाधित रही, लोगों ने झेली परेशानी

Tue, 28 May 2024 03:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 28 May 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Water supply remained disrupted for 36 hours, people faced problems
चौक बाजार। स्थानीय नगर पंचायत में 36 घंटे जलापूर्ति बाधित रही। लोग शुद्ध पानी के लिए परेशान रहे। सोमवार की शाम जलापूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में आए दिन जलापूर्ति बाधित होने से नगरवासियों को काफी परेशानी होती है। शनिवार के बाद सोमवार शाम को टोटी से पानी निकला। लोग शुद्ध पानी के लिए भटकते रहे। नगरवासी संदीप राव, राजकिशोर प्रजापति, राजकिशोर जायसवाल, विजय तिवारी, दयासागर यादव, हरेंद्र यादव ने नगर प्रशासन पर आरोप लगाया है कि आए दिन ओवरहैड टैंक से होने वाली जलापूर्ति बाधित रहती है। 24 घंटे में तीन बार पानी आने का शेड्यूल है। लेकिन जिम्मेदार मनमर्जी करते हैं। जलकल प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि नाली तथा सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। जेसीबी से खुदाई के दौरान पाइप क्षतिग्रस्त होने पर जलापूर्ति बाधित हो जाती है। दुरुस्त कराकर जलापूर्ति बहाल कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed