{"_id":"69595cca0d934a5e690e3857","slug":"water-supply-disrupted-in-sinduria-for-four-months-villagers-angry-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-168312-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सिंदुरिया में चार महीने से जलापूर्ति बाधित, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सिंदुरिया में चार महीने से जलापूर्ति बाधित, ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन
ठेकेदार पर लगाया लापरवाही पूर्वक पाइपलाइन डालने का आरोप
मिठौरा। हर घर जल योजना के तहत चार साल पहले निर्मित पानी की टंकी से सिंदुरिया में जलापूर्ति नहीं हो रही है। चार महीने से सुचारु जलापूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। शुद्ध पेयजल के लिए ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, पानी की टंकी बने चार साल बीत जाने के बाद भी आज तक पेयजल की आपूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पाई। ग्राम सभा सिंदुरिया के ग्रामीणों को उम्मीद थी कि अब ग्राम सभा में जलकल विभाग की ओर से निर्मित पानी की टंकी से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होगी और दूषित पेयजल से मुक्ति मिलेगी, मगर हुआ उल्टा। विभागीय कर्मचारियों-अधिकारियों की लापरवाही से चार महीने से जलापूर्ति बाधित होने से ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो पा रहा है।
जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया ग्राम सभा की कुल आबादी पांच हजार है। ग्राम सभा में चार टोले सड़क टोला,मंगलपुर, भगवानपुर एवं मुरलीवारी हैं। पूरे ग्राम सभा एवं सभी टोलों पर पाइपलाइन से कनेक्शन दिया गया है। फिर भी जलापूर्ति नहीं किया जाना समझ से परे है। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जलकल विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायती पत्र देकर तत्काल जलापूर्ति की मांग की है। ग्राम सभा निवासी मोहन, सुरेश, भोला यादव, शहाबुद्दीन अंसारी, मनोज, संतोष, कमलेश आदि का आरोप है कि ठेकेदार ने लापरवाही बरतते हुए पाइपलाइन डाली है। इस वजह से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने चेताया कि एक हफ्ते के अंदर यदि जलापूर्ति नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी जल निगम की होगी।
विज्ञापन
जल निगम के अवर अभियंता अजित कुमार का कहना है कि जल्द ही जलापूर्ति कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।