फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Water sports facilities to be developed in the district; proposal to be sent soon.

Maharajganj News: जनपद में विकसित होगा वाटर स्पोर्ट्स, जल्द भेजा जाएगा प्रस्ताव

Fri, 24 Jul 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Water sports facilities to be developed in the district; proposal to be sent soon.
गंडक नदी के टेलफॉल या चंदा गूलरभार में स्पोर्ट्स कॉलेज बनाने की योजना
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में वाटर स्पोर्ट्स विकसित करने के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। गंडक नदी के टेलफाॅल या चंदा गूलरभार में वाटर स्पोर्ट्स विकसित करने की योजना है। जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द ही वाटर स्पोर्ट्स बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद इन दोनों स्थानों में जो बेहतर होगा उसका चयन किया जाएगा।
अब तक जनपद के तैराकों और वाटर स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास व प्रशिक्षण के लिए गोरखपुर के रामगढ़ ताल या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। इससे खिलाड़ियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। समय के साथ उनके पैसों की भी बर्बादी होती थी। जल्द ही ऐसे खिलाड़ियों को अपने जनपद में ही यह सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन

जिले में उपयुक्त जल निकायों को चिह्नित किया जा रहा है। प्रशासन ने वाटर स्पोर्ट्स विकसित करने के लिए तैयारी तेज कर दी है। जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य महराजगंज के युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले में वाटर स्पोर्ट्स विकसित किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही इसके लिए जगह चिह्नित कर शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।
-गौरव सिंह सोगरवाल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed