फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Water not stop-Degu report in 5 home

स्वास्थ्य

Wed, 13 Apr 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Water not stop-Degu report in 5 home
जल जमाव न होने दें, जांच में 5 घरों में मिला डेंगू का लार्वा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जेई एईएस व डेंगू से सतर्क रहने की जरूरत है। जिले में जेई/एईएस व डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीम बनाकर जांच शुरू कर दी है। जिले के 67 घरों में जांच के दौरान पांच घरों में डेंगू का लार्वा मिले हैं। उन्हें नष्ट कराया जा चुका है। जांच जिले के जेई एईएस और डेंगू के 50 अतिसंवेदनशील गांवों के घरों में कराई जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में जेई एईएस प्रभावित गांव में चार टीम बनाकर डेंगू के लार्वा खोजे जाने के निर्देश दिए गए हैं। टीम की ओर से बीते 11 अप्रैल तक 67 घरों में संदेहात्मक जगहों पर लार्वा खोजे गए। कुल पांच स्थानों पर डेंगू के लार्वा मिला। इसमें निचलौल क्षेत्र के जयश्री में 44 घरों की जांच दो टीमों ने की तो तीन घरों में लार्वा मिले। वहीं आनंदनगर के मथुरानगर में एक टीम की ओर से जांच की गई तो दो घरों में लार्वा पाए गए हैं, जिन्हें तुरंत नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

-------------------
घरों में खराब पानी, कूलर में पानी न बदले जाने, गमलों, पुराने टायर आदि में डेंगू के लार्वा अधिक पाए जाते हैं। अभियान चलाकर इन्हें साफ करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाता है। इसके अलावा टीम गठित कर नालियों व जल जमाव वाले स्थान पर छिड़काव कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिभुवन चौधरी, जिला मलेरिया अधिकारी
--------
जिला अस्पताल में इन मरीजों का हुआ इलाज
वर्ष -------- एईएस -------जेई------ डेंगू---- चिकनगुनिया----- स्क्रबटाइफस
2019-------105---------38----------22 -----------3--------------9
2020--------72----------3------------3-------------6---------------0
2021--------76----------10-----------9-------------5---------------0
------------------------
मच्छरों से अधिकतर संक्रामक बीमारियों होती हैं। ऐसे में मच्छरों से बचाव करें।मच्छदानी का प्रयोग करें। घर में साफ सफाई रखें, कूलर का पानी हमेशा बदलते रहें, स्वच्छ पेय जल का सेवन करें। जिससे संक्रामक रोग से बचाव हो सके।

डॉ. विशाल चौधरी, बाल रोग विशेषज्ञ
---------
सीएचसी पर उपलब्ध है डेंगू की जांच किट
जिला मलेरिया अधिकारी त्रिभुवन चौधरी ने बताया कि प्रत्येक ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डेंगू की जांच किट भेज दी गई है। जिससे संभावित रोगियों की जांच की जा सके। पहले यह जांच केवल जिला अस्पताल में होती थी, लेकिन किट आने से अब सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed