फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Warning to nine CHOs for negligence

Maharajganj News: लापरवाही मिलने पर नौ सीएचओ को चेतावनी

Wed, 05 Feb 2025 09:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 05 Feb 2025 09:30 PM IST
विज्ञापन
Warning to nine CHOs for negligence
महराजगंज। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल क्षेत्र के अंतर्गत कार्यरत सभी सीएचओ के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक की। बैठक में ओपीडी, गैर-संचारी रोग (एनसीडी) स्क्रीनिंग और दवा व्यय से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान लापरवाही मिलने पर नाराजगी जताई और नौ सीएचओ को चेतावनी पत्र जारी किया।
विज्ञापन

ऑनलाइन समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि नौ सीएचओ की ओपीडी संख्या अपेक्षा से काफी कम रही। इसके अलावा, एनसीडी स्क्रीनिंग में लापरवाही बरती जा रही है।सीएमओ ने निर्देश दिया कि स्क्रीनिंग की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। अन्यथा संबंधित कर्मियों का वेतन बाधित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनसीडी कार्यक्रम के तहत स्क्रीनिंग का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए ताकि रोगों की समय रहते पहचान कर उचित इलाज उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन

इसके अलावा कुछ सीएचओ की ओर से ओपीडी के सापेक्ष दवा व्यय बहुत कम किया गया है। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए उन्हें फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि मरीजों को उचित उपचार और दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना सभी सीएचओ की नैतिक जिम्मेदारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed