फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Warning to intensify agitation if demands are not met

Maharajganj News: संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Tue, 06 Oct 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Warning to intensify agitation if demands are not met
महराजगंज। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की जिला इकाई के पदाधिकारियों ने सोमवार को सदर सीएचसी परिसर में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। चेतावनी दी के मांगेें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर कर्मचारियों ने लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि मांगों के निस्तारण को लेकर शासन स्तर पर लगातार प्रयास के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

एनएचएम संघ के पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि नियमितीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन समेत कई मांगें लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित हैं। प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर कर्मचारी चरणबद्ध तरीके से विरोध दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जल्द मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। इस मौके पर फिरोज, आशुतोष द्विवेदी, संघप्रिय गौतम, सूरज, धर्मेंद्र गुप्ता, राजकुमार, डॉ. पुनिता, डॉ. प्रीति, डॉ. छाया, डॉ. वसीम, सरोज सिंह, पूनम, दीपा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed