{"_id":"5ede641a8ebc3e909943ba86","slug":"warning-in-6-arp-maharajganj-news-gkp3540184169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यभार ग्रहण न करने वाले छह एआरपी को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यभार ग्रहण न करने वाले छह एआरपी को चेतावनी
विज्ञापन

बीएसए ने पत्र भेजकर 10 जून तक प्रत्येक दशा में कार्यभार ग्रहण करने का दिया निर्देश
महराजगंज। परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा की गुणवत्ता को परखने के लिए नियुक्त किए जाने वाले छह एकेडमिक रिसोर्स पर्सन(एआरपी) ने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। उनके कार्यभार को ग्रहण न किए जाने को गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने चेतावनी देते हुए उन्हें प्रत्येक दशा में 10 जून तक कार्यभार ग्रहण करने को कहा है।
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए एआरपी को नियुक्त किया जाना था। विभाग ने अपनी प्रक्रिया को पूरा करते हुए बृजमनगंज ब्लॉक में अमित कुमार सिंह व शिवमूरत प्रसाद, लक्ष्मीपुर ब्लॉक में रामनारायण सिंह, निचलौल ब्लॉक में बनारसी प्रसाद, धानी ब्लॉक में राकेश कुमार तथा फरेंदा ब्लॉक में सुनील कुमार को एआरपी पद पर मार्च में ही तैनात किया गया, मगर अभी तक उपरोक्त लोगों द्वारा कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया है। विभाग ने इसे शासकीय कार्य में अवरोध मानते हुए सभी को चेतावनी दी है कि वे 10 जून तक प्रत्येक दशा में अपना कार्यभार ग्रहण करें। ऐसा न किए जाने की दशा में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि सभी छह एआरपी को 10 जून तक मौका दिया गया है। कार्यभार ग्रहण न किए जाने की दशा में उन पर कार्रवाई की जाएगी।