फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Warmer rooms will be built at CHCs and PHCs, and separate arrangements will be made for blankets.

Maharajganj News: सीएचसी व पीएचसी पर बनेंगे वार्मर रूम, कंबल की होगी अलग व्यवस्था

Sat, 27 Dec 2025 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Warmer rooms will be built at CHCs and PHCs, and separate arrangements will be made for blankets.
महराजगंज। ठंड के मौसम में मरीजों और उनके तीमारदारों को राहत देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ठोस पहल की है। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सर्दी से बचाव के लिए सीएमओ के निर्देश पर अस्पतालों में वार्मर रूम की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही अतिरिक्त कंबल भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि हर वर्ष सर्दी के मौसम में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। खासकर बुजुर्ग, बच्चे और गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों को ठंड से अधिक दिक्कत होती है। उन्होंने इसे देखते हुए सभी सीएचसी अधीक्षकों और पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे वार्मर रूम को व्यवस्थित करें। इन कमरों में हीटर, पर्याप्त बैठने और लेटने की व्यवस्था होगी। सीएमओ ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी मरीज या तीमारदार ठंड के कारण असुविधा महसूस न करे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह भी कहा गया है कि रात के समय ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी नियमित रूप से वार्डों और प्रतीक्षालयों का निरीक्षण करेंगे। यदि कहीं ठंड से बचाव की व्यवस्था में कमी पाई गई तो उसे तत्काल दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed