फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Warehouses will be built at three places to provide storage facilities

Maharajganj News: तीन स्थानों पर बनेंगे गोदाम भंडारण में होगी सुविधा

Tue, 25 Feb 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 25 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Warehouses will be built at three places to provide storage facilities
महराजगंज। जिले के लक्ष्मीपुर ब्लॉक के पकड़डिहा, बेलवा खुर्द और पनियरा ब्लॉक के मुजुरी में नए गोदामों के निर्माण को शासन स्तर से स्वीकृति मिल चुकी है। बजट की मंजूरी मिलने के बाद इनका निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

इन गोदामों के निर्माण से किसानों को काफी सहूलियत मिलेगी और उनकी फसल सुरक्षित रहेगी। सहकारिता विभाग के अनुसार, लक्ष्मीपुर ब्लॉक के पकड़डिहा में 1000 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम के लिए लगभग दो करोड़ रुपये, बेलवाखुर्द में 100 एमटी क्षमता वाले गोदाम के लिए 45 लाख रुपये और पनियरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैदा में स्थित साधन सहकारी समिति लिमिटेड मुजुरी में 100 एमटी क्षमता के गोदाम के लिए 45 लाख रुपये की अनुमानित लागत से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन

शासन की ओर से पकड़डिहा में 1.25 करोड़ रुपये, बेलवाखुर्द में 45 लाख रुपये और मुजुरी में 45 लाख रुपये के गोदाम निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। जैसे ही बजट उपलब्ध होगा, संबंधित कार्यदायी संस्था की ओर से निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। धान और गेहूं की खरीद के बाद भंडारण की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बारिश के दौरान अनाज खराब होने की समस्या से राहत मिलेगी। खासकर खरीफ और रबी फसलों की कटाई के बाद भंडारण की कमी के चलते किसानों को अपनी उपज को खुले में रखना पड़ता है।
किसान हरिकेश यादव ने बताया कि नए गोदाम बनने से सहकारी समितियों को भी सुविधा मिलेगी और सरकारी खरीद प्रक्रिया अधिक सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी।
म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed