फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Waiting...for inauguration and foundation stone laying

Maharajganj News: इंतजार...लोकार्पण और शिलान्यास का

Thu, 29 Feb 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 29 Feb 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Waiting...for inauguration and foundation stone laying
महराजगंज। लोकसभा चुनाव करीब है। ऐसे में कभी भी आचार संहिता लागू हो सकती है। इसके बाद विकास कार्य प्रभावित हो जाएंगे, लेकिन काम पूरा होने के बाद भी कई परियोजनाओं का लोकार्पण नहीं हो सका है। इससे लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। शहर में तीन परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, लेकिन लोकार्पण नहीं हो सका। फायर स्टेशन को रकम तो ऑडिटोरियम व रेलवे ट्रैक को शिलान्यास का इंतजार है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में एपी कार्यालय के पीछे खाली जमीन पर ऑडिटोरियम के लिए चिह्नित किया गया है। 1522.21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ऑडिटोरियम के निर्माण की प्रशासनिक और वित्तीय संस्तुति मिल चुकी है। इसमें दो करोड़ 67 लाख चार हजार की प्रथम किश्त जारी हो चुकी है, लेकिन अभी शिलान्यास नहीं हुआ है। अधिसूचना लगने के बाद यह भी काम लटक जाएगा। इसी तरह से बार्डर क्षेत्र में नौनियां में बने रहे फायर स्टेशन का निर्माण भी पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

करीब सात करोड की लागत से बनने वाले फायर स्टेशन का ज्यादातर हिस्सा लटका हुआ है। अंदर सफाई समेत बिजली के काम नहीं हुए हैं। आचार संहिता के पहले इसका भी लोकार्पण नहीं हो पाएगा। जिन परियोजनाओं पर काम चल रहा है, उनमें भी बजट नहीं आने पर काम प्रभावित हो सकता है। ड्रग वेयर हाउस पुरैना में बनकर तैयार है, यह अभी तक हैंडओवर नहीं हुआ है। गड़ौरा बाजार से शिव मंदिर इटहियांं धाम जाने वाले 10 किमी सड़क मार्ग का कुल 20. 24 करोड़ रुपये की लागत से बन रही है। साढ़े पांच मीटर चौडी सड़क के किनारे चौड़ी नाली बननी है। बजट के अभाव में चार माह से काम बंद है। बीते साल सड़क निर्माण शुरू हुआ था। रेलवे के लिए भी जमीन की अधिग्रहण हो चुका है। मुआवजा वितरण भी किसानों को हो रहा है, लेकिन शिलान्यास नहीं हुआ है। यह भी परियोजना लटक जाएगी। जिले में 103 उप केंद्र भी नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में इन परियोजनाओं को लोकार्पण का इंतजार
प्रधान डाक घर 1.5 एकड़ जमीन में बनकर तैयार है। भवन निर्माण की लागत 4.02 करोड़ रुपये है। रंगाई पुताई हो चुकी है। परिसर में अंदर कुछ काम शेष रह गया है। प्रधान डाक घर से 18 उपडाक घर और 217 शाखा डाक घर संबद्ध है। डाकघर में पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) काउंटर से ग्राहकों को रेल टिकट बुकिंग सेवा दी जा रही है। महराजगंज डाक घर में संचालित डाक घर पासपोर्ट सेवा केंद्र से आमजनों का पासपोर्ट बनाने की सेवा दी जा रही है। डाक विभाग से ऑनलाइन फंड ट्रांसफर की सेवा सभी डाक घरों से दी जा रही है। शहर में बस स्टेशन भी बनकर तैयार है।
3.72 करोड़ रुपये से स्टेशन बना है। शहर में काॅलेज रोड पर पुराना बस स्टेशन वर्ष 1962 में बना था। नवंबर 2021 में बस स्टेशन के नए भवन के निर्माण का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन धन के अभाव में निर्माण कार्य को गति नहीं मिली। बीते माह में ही स्टेशन बनकर तैयार हो गया था। अब इसके लोकार्पण का इंतजार किया जा रहा है। सीएमओ कार्यालय के निर्माण पर 298.19 लाख रुपये खर्च हुए हैं। निर्माण एजेंसी उत्तर प्रदेश काॅर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से काम कराया गया है। कार्यालय का भवन बनकर तैयार हो चुका है। यह भवन अभी स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर नहीं हुआ है।

विकास परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। कार्यदायी संस्थाओं को तेजी से निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए निर्देश दिया गया है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पहले शिलान्यास हुए परियोजनाओं पर काम होता रहेगा। आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
-अनुनय कुमार झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed