फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Waiting for Kalyan Mandap to be built in the city...facilities are being provided from Barat Ghar.

Maharajganj News: शहर में कल्याण मंडप बनने का इंतजार...बरात घर से मिल रही सुविधा

Wed, 18 Dec 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 18 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Waiting for Kalyan Mandap to be built in the city...facilities are being provided from Barat Ghar.
महराजगंज। क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। आने वाले दिनों में लोगों को महंगे लॉन और मैरिज हॉल की बुकिंग से छुटकारा मिल जाएगा। शहर के महुअवा, पंडित दीनदयाल नगर में कल्याण मंडप बनेगा। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। वहीं बृजमनगंज कस्बे में तीन करोड़ की लागत से वातानूकुलित बरात घर बनकर तैयार हो चुका है। कस्बे के लोग इसका लाभ भी उठा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में डेढ़ करोड़ और महुअवा में करीब 3 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से कल्याण मंडप बनेगा। बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। बरात घर बनने से शहर के करीब 60 हजार लोगों को शादी समेत अन्य आयोजनों में सहूलियत मिलेगी। इन बरात घरों में सभी आधुनिक सुविधाएं, जैसे बड़ा विवाह मंडप, बैठने के लिए विशाल हॉल और 10-10 कमरे बनाए जाएंगे, ताकि आयोजन के दौरान कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन


नगर पालिका अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि शहर में दोनों जगहों पर बरात घर बनने के बाद आसपास के व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा। आयोजनों के दौरान कैटरिंग, सजावट और डीजे जैसी सेवाओं से जुड़े व्यवसायियों को भी एक अच्छा अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरात घर में सबसे प्रमुख आकर्षण विवाह मंडप
नगर पंचायत बृजमनगंज में बने बरात घर को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। जैसे विवाह मंडप, बैठने के लिए विशाल हाल, वातानुकूलित कमरे, पार्किंग की व्यवस्था और जनरेटर की सुविधा है। बरात घर में सबसे प्रमुख आकर्षण विवाह मंडप है। विवाह मंडप की डिजाइन इस प्रकार से की गई है कि इसमें 100 से अधिक संख्या में लोग आराम से बैठ सकते हैं। मंडप के चारों ओर पर्याप्त जगह है।


बरात घर में बनाए गए हैं सात कमरे
बरात घर में सात कमरे बनाए गए हैं। इनमें से पांच कमरे पूरी तरह से वातानुकूलित हैं। आरामदायक बिस्तर, स्वच्छ बाथरूम और अन्य आवश्यक सामान रखने के लिए पर्याप्त स्थान। इसके अलावा, दो कमरे सामान रखने के लिए बनाए गए हैं। बरात घर में पार्किंग की व्यवस्था भी है। यहां पर सैकड़ों वाहन एक साथ खड़े हो सकते हैं। जनरेटर की व्यवस्था भी इस बारात घर में दी गई है। अब तक 20 बुकिंग हो चुकी है। एक बार बुकिंग कराने के लिए 15,000 रुपये लिए जाते हैं।बृजमनगंज कस्बे के सत्येंद्र कहते हैं कि नगर में बारात घर बनने से काफी राहत मिली है।
नगरों में विकास को गति देने का प्रयास जारी है। बृजमनगंज में बारात घर की बुकिंग शुरू हो चुकी है। अन्य स्थानों पर बजट आने के बाद काम शुरू होगा।
-डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed