फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Voters are in a dilemma, sweating it out while filling up SIR forms.

Maharajganj News: मतदाताओं में ऊहापोह, एसआईआर फार्म भरने में छूट रहा है पसीना

Fri, 28 Nov 2025 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Voters are in a dilemma, sweating it out while filling up SIR forms.
नौतनवा तहसील में बैठकर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य निपटाते तहसीलदार कर्ण सिंह एवं अन्य क
नौतनवा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को सकुशल संपन्न कराने के लिए राजस्व के साथ ही नगर पालिका, आपूर्ति एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी युद्ध स्तर पर लगे हुए हैं। कुछ मतदाताओं में इसको लेकर ऊहापोह की स्थिति भी बनी हुई है।
विज्ञापन

पूर्वजों से जुड़ी जानकारी और संबंधित साक्ष्य एकत्र करने व उसे भरने में मतदाताओं के पसीने छूट रहे हैं। क्षेत्र में तमाम ऐसे भी मतदाता हैं, जिनका नाम पुरानी मतदाता सूची में दर्ज होने के बाद भी उन्हें अब तक गणना प्रपत्र ही नहीं मिल सका है। वह लगातार तहसील और बीएलओ के घर का चक्कर लगाते ही नजर आ रहे हैं। सरकारी आंकड़े के मुताबिक अब तक नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में कुल 43 प्रतिशत एसआईआर कार्य संपन्न हो चुका है।
विज्ञापन

मतदाता मंजीत कौर निवासी जयप्रकाश नगर ने बताया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम दर्ज है। हाल ही में हुए चुनाव में मतदान भी किया था। मेरे पुत्र का गणना प्रपत्र आया है, लेकिन मेरा नहीं आया। बीएलओ से पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। भविष्य में समस्या होने की चिंता सता रही है। पूर्व सैनिक शेर बहादुर थापा का कहना है कि मेरे अलावा घर के सभी सदस्यों का गणना प्रपत्र मिल चुका है। मेरा नाम मतदाता सूची में होने के बाद भी गणना प्रपत्र नहीं मिला है। ऑनलाइन चेक करने पर निर्वाचन कार्ड संख्या अब किसी दूसरे का दिखा रहा है। कई बार जिम्मेदारों को बताया गया लेकिन अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed