फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Volunteers took out a traffic awareness rally

Maharajganj News: स्वयंसेवकों ने यातायात जागरूकता रैली निकाली

Sun, 09 Mar 2025 07:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 09 Mar 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
Volunteers took out a traffic awareness rally
फरेंदा। परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी काॅलेज मथुरानगर के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन शिविर स्थल प्राथमिक विद्यालय परशुरामपुर से स्वयंसेवकों ने यातायात जागरूकता रैली निकाली। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से होते हुए वाहन चालकों ने हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने लोगों को ट्रैफिक सिग्नल एवं नियमों का पालन करने एवं विभिन्न नारों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया। शिविर में आयोजित बौद्धिक परिचर्चा में मुख्य अतिथि डॉ. राजेश चौधरी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रमोद चौरसिया ने कहा कि स्वयंसेवक दूसरों को जागरूक करने से पहले खुद जागरूक हो, जिससे प्रेरित होकर अन्य लोग भी अनुसरण करेंगे। अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने कहा कि बेहतर भारत का निर्माण स्वयं से शुरू होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में जसबीर राज, सलोनी, रंजना चौहान, प्रिया चौधरी, सलोनी, उजाला गुप्ता, अर्चना गौड़ ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्रीदयाल वर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार शर्मा, जमुना निषाद, अरूण कुमार सिंह, जितेंद्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed