फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   vizit in home: 1064 patients found

घर घर सर्वे में सर्दी, खांसी, सांस के मिले 1064 मरीज

Fri, 17 Jul 2020 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
vizit in home: 1064 patients found
सराय खुटहा में घर घर संपर्क करती आशा कार्यकर्ता - फोटो : MAHARAJGANJ
घर-घर सर्वे : सर्दी, खांसी व सांस के मिले 1064 मरीज
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में संचारी रोग अभियान को लेकर घर-घर सर्वे हो रहा है। आशा कार्यकर्ता घर घर पहुंचकर यह पता लगा रही हैं कि किस घर में कौन सी बीमारी से पीड़ित लोग हैं। इसकी जानकारी नजदीक के पीएचसी व सीएचसी को दी जा रही है, जिससे उन्हें त्वरित इलाज की सुविधा मिल रही है। वहीं सर्वे के दौरान कोरोना के लक्षण दिखने पर 33 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। आशा कार्यकर्ता लोगों को कोरोना से बचाव को लेकर जागरूक कर रही हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बहदुर ब्लॉक में 50, धानी में 7, घुघली में 238, लक्ष्मीपुर में 99, महराजगंज में 26, मिठौरा में 106, निचलौल में 41, पनियरा में 204, परतावल में 105, फरेंदा में 1, रतनपुर में 49, सिसवा ब्लॉक में 138 लोग सांस, सर्दी, खांसी से पीड़ित मिले हैं। इन सभी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। सभी ब्लॉक को मिलाकर 1064 लोग चिन्हित हुए हैं। इनमें 49 लोग कटेंनमेंट क्षेत्र हैं। वहीं कोरोना के लक्षण दिखने पर 33 लोगों के नमूने जांच के लिए मेडिकल कालेज भेजे गए हैं। विभाग की ओर से टीम द्वारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि गांवों में तेजी से जांच कराई जा रही है। आशा कार्यकर्ता घर-घर सर्वे कर रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। जांच में 1064 लोग सर्दी, खांसी एवं सांस से पीड़ित मिले। जिले के सभी पीएचसी एवं सीएचसी को निर्देशित किया गया है कि क्षेत्र में कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करें। जांच के बाद सभी लोगों के नमूने मेडिकल कालेज भेजे जाएंगे। विभाग की ओर से बचाव को लेकर हर संभव कोशिश की जा रही है। प्रयास है कि अधिक से अधिक नमूनों की जांच समयबद्ध हो सके। लोगों को भी अपने बचाव को लेकर सजग रहने की जरूरत है। सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ मास्क जरूर पहनें। जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed