फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Viral outbreak, 887 patients reached hospital

Maharajganj News: वायरल का प्रकोप, अस्पताल पहुंचे 887 मरीज

Sat, 21 Jun 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 21 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Viral outbreak, 887 patients reached hospital
महराजगंज। तपिश भरी गर्मी के बीच बढ़े वायरल से उबर रहे लोगों को कमजोरी की शिकायत है। उन्हें चलने में चक्कर आने के साथ आंख के सामने अंधेरा छाने जैसी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कमजोरी और थकान की शिकायत लेकर 16 मरीज पहुंचे। मरीजों को पहले वायरल बुखार था, जिससे उबरने के बाद यह समस्या हो रही है। जांच में कमजोरी के लक्षण मिले।
विज्ञापन

शुक्रवार को 887 मरीजों का उपचार जिला अस्पताल की ओपीडी में हुआ। ऐसे रोगी देखे गये जिन्हें एक सप्ताह पहले तक बुखार की समस्या थी। ठीक होने के बाद चलने पर सांस फूलने, चक्कर आने, व आंख के सामने अंधेरा होने की दिक्कत उत्पन्न हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट देखने के बाद डाॅ. पवन कुमार ने बताया कि गर्मी के दिनों के वायरल फीवर में यह आम समस्या है कि बुखार ठीक होने पर कमजोरी के लक्षण दिखते हैं। बुखार के दौरान असहनीय पीड़ा रहती है, जिसके ठीक होने पर शरीर थोड़ा सुस्त होता है।

बुखार में भोजन का स्वाद न मिलने से खानपान में पोषण आदि का ध्यान नहीं दिया जाता, जिसके कारण बुखार ठीक होने पर कमजोरी महसूस होती है। सीएमएस डाॅ. एके द्विवेदी ने बताया कि बुखार में खानपान ठीक तरीके से लोग नहीं करते ऐसे में यह दिक्कत हो जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed