फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Villagers wandering for old age pension and Ayushman card

Maharajganj News: वृद्धा पेंशन व आयुष्मान कार्ड के लिए भटक रहे ग्रामीण

Sat, 03 Feb 2024 03:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 03 Feb 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Villagers wandering for old age pension and Ayushman card
फरेंदा। ग्राम पंचायतों में समस्याओं के निस्तारण के लिए बड़हरा देवीचरन व खजुरिया में आयोजित ग्राम चौपाल में लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। इसमें ग्राम पंचायत सचिव व अन्य अधिकारियों की ओर से समस्याओं के निस्तारण व सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

फरेंदा विकास खंड के बड़हरा देवी चरन में आयोजित ग्राम चौपाल में मुराती देवी, गुजराती व फूलमती देवी वृद्धा पेंशन के लिए पहुंची। वहां मौजूद सचिव अखंड प्रताप सिंह व ग्राम प्रधान सर्वदानंद मिश्रा से वृद्धा पेंशन दिलाने की मांग की। वहीं, ओरी लाल व राजजतन तथा दुर्गावती देवी ने कहा कि हमारे पास पक्का-मकान नहीं है। सरकार पक्का मकान देने का वादा कर रही है, लेकिन योजना का लाभ हम सभी को नहीं मिल पा रहा है। इसके कारण परिवार के साथ फूस व खपरैल के मकान में जीवन जीने को विवश हैं। प्रमोद सहानी, रमेश, प्रह्लाद तथा अच्छेलाल ने सचिव से शौचालय की मांग की। जिस पर अधिकारियों ने शीघ्र समाधान का अश्वासन दिया। इस दौरान पंचायत मित्र नागेंद्र सहाय,प्रदीप चौरसिया सहित आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

खजुरिया ग्राम प्रधान लालदेव यादव व सचिव प्रमोद यादव की मौजूदगी में ग्राम चौपालय में सूर्यलाल व नंदलाल ने मृत्यु प्रमाण पत्र न मिलने की शिकायत की। लोगों ने बताया कि मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे हैं। नहीं मिल रहा है। वहीं राम प्रकाश, फूला व प्रर्मिला ने आयुष्मान कार्ड नहीं मिलने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed