{"_id":"65a66b806dfe7c42300ad259","slug":"villagers-stopped-culvert-construction-work-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-14018-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ग्रामीणों ने रोकवाया पुलिया निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ग्रामीणों ने रोकवाया पुलिया निर्माण कार्य
Tue, 16 Jan 2024 05:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 16 Jan 2024 05:11 PM IST
विज्ञापन
परसामलिक। ग्राम पंचायत रेहरा टोला महुलानी में पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार को ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण में गुणवत्ता विहीन सामग्री लगाकर कार्य कराने का आरोप लगा काम रोकवा दिया।
क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेहरा टोला महुलानी से एक कच्ची सड़क ग्राम पंचायत अहिरौली को जोड़ती है। इस पर पुलिया का निर्माण चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया निर्माण में सेम ईंट, लोकल बालू व खराब सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में चंद्रभान सिंह, रोहित पासवान, बिरेन्द्र पाल, जुल्फेकार, मनीष पाल, वकील अहमद मौजूद रहे। संवाद