फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Villagers spend their nights in fear of leopard

Maharajganj News: तेंदुए कीे दहशत में गुजर रही ग्रामीणों की रातें

Mon, 15 Sep 2025 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Villagers spend their nights in fear of leopard
तेंदुए की सूचना पर रामनगर टोला पोखरहवा गांव में गस्त करते ग्रामीण।
नौतनवा। वन क्षेत्र के आसपास के गांवों में तेंदुए की आहट से किसान खेतों की ओर नहीं जा रहे हैं। वहीं घुघली क्षेत्र में भी बीते छह माह से तेंदुआ अक्सर दिख रहा है। वन क्षेत्र के बसे किनारे गांव के लोग दहशत में है। उनको दिन रात निगरानी करनी पड़ रही है। मवेशियों की सुरक्षा को लेकर भी लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, उत्तरी चौक रेंज के जंगल के किनारे बसे गांवों के आसपास अक्सर तेंदुआ दिख जाता है। मौका पाकर मवेशियों को अपना निवाला बना लेता है। कभी-कभी ग्रामीणों पर भी हमला कर घायल कर देता है। रामनगर गांव के पोखरहवा टोले पर बीते तीन दिनों से तेंदुआ दिख रहा है जिससे ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है।
विज्ञापन

रामनगर गांव के पोखरहवा टोले के ग्रामीण जयराम, राजेंद्र, राकेश, राम अचल यादव,रामधनी, संदीप मौर्य, यशोमती, रुक्मिणी, ज्ञानमती, चंद्रज्योति ने कहा कि रात में निगरानी करनी पड़ रही है। दिन में खेत की ओर से जाने पर डर लग रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ निकलने से भय बना रहता है कि कहीं तेंदुआ हमला न कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष अगस्त में गोभी के पौधों में पानी चला रहे किसान वीरेंद्र पासवान पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। तबसे कई बार तेंदुआ दिख चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed