{"_id":"6829df31f0e01d1cca021d39","slug":"villagers-protested-alleging-less-ration-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-149486-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कम राशन देने का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कम राशन देने का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Sun, 18 May 2025 06:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 18 May 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र के परसिया खुर्द के कोटेदार पर मनमानी का आरोप लगा ग्रामीणों ने रविवार को गांव में ही विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार यूनिट से कम राशन उपभोक्ताओं को दे रहा है। विरोध पर अभद्रता करता है।
गांव के सतीश यादव, आशा देवी, सुनीता, देवेंद्र कुमार, रिंकू चौधरी, रमेश, विंदु, शोभा व रामकलेवा ने बताया कि जिलाधिकारी सहित कई उच्चाधिकारियों को डाक के माध्यम से शिकायती पत्र भेजा गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि गांव का कोटेदार कार्डधारकों से दुर्व्यहार करता है। राशन भी कम देता है। इसको लेकर गांव के लोगों में आक्रोश है। शिकायत करीब दो महीना पहले संपूर्ण समाधान दिवस सहित अधिकारियों को दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोटेदार गांव के लोगों को धमकी भी देते हैं।
विज्ञापन
उनके कार्याें से सभी ग्रामीण त्रस्त है। ऐसे स्थिति में कोटेदार के विरूद्ध जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पूनम, पियारी, कौशिल्या, सत्यभामा, राजमती, सुनीता सहित तमाम लोग रहे। आपूर्ति निरीक्षक ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि कोटेदार की जांच चल रही है। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।