{"_id":"687134ace6130d20810b861b","slug":"villagers-protest-against-the-arbitrary-behaviour-of-the-ration-dealer-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-154317-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कोटेदार की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कोटेदार की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
Fri, 11 Jul 2025 09:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 11 Jul 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज/चौक बाजार। मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा नाथनगर के ग्रामीणों ने कोटेदार की मनमानी के खिलाफ शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कोटा निरस्त करने और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सभी ने एक स्वर में आरोप लगाया कि कोटेदार लंबे समय से राशन वितरण में भारी अनियमितता बरत रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, पहले अंगूठा लगवाकर ई-पॉस मशीन से उपस्थिति दर्ज करवा ली जाती है, लेकिन राशन सप्ताह भर बाद दिया जाता है, वह भी घटतौली के साथ। कई परिवारों को पांच यूनिट की जगह चार यूनिट राशन दिया जाता है। ग्रामीण जब इसका विरोध करते हैं या सवाल पूछते हैं तो उन्हें धमकाया जाता है और अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। कोटेदार संतीरा देवी ने बताया कि बेबुनियाद आरोप लगाकर परेशान किया जा रहा है। इस दौरान बेचई, सुरेंद्र, मंगरू, मीरा, स्मिता मौजूद रहे। संवाद