फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Villagers kept vigil to keep an eye on leopardv

Maharajganj News: तेंदुए की निगरानी के लिए ग्रामीणों ने किया रतजगा

Sun, 08 Dec 2024 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Villagers kept vigil to keep an eye on leopardv
ठूठीबारी। भरवलिया गांव में एक बार दिखने के बाद छिपने वाले तेंदुए की दहशत में ग्रामीणों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने शनिवार को रतजगा कर तेंदुए की निगरानी की। रविवार को वनकर्मियों ने गांव के सिवान में कांबिंग की। मगर, वह पकड़ में नहीं आया। तेंदुए की दहशत में ग्रामीण पशुओं को चराने भी नहीं गए।
विज्ञापन

भरवलिया गांव के एसएसबी रोड पर बने पुल के पास शनिवार की दोपहर एक तेंदुआ दिखाई दिया था। जैसे ही इसकी जानकारी गांव के लोगों को हुई तो वे भयभीत हो गए। पशुओं को चराने गए ग्रामीणों को आगाह करते हुए बुला लिया था।
विज्ञापन

ग्रामीण मोनू कुमार, अनिरुद्ध कुमार, भरत यादव, बैजनाथ, धर्मेंद्र ने बताया कि शनिवार को एसएसबी रोड पर नदी के पूर्वी छोर पर तेंदुआ दिखाई दिया था। इसके बाद वह गन्ने के खेत में चला गया। रेंजर सुनील राय ने बताया कि गांव में वनविभाग की टीम पहुंचकर ग्रामीणों को सचेत कर दिया गया है। तेंदुआ दिखने पर वन विभाग को देने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed