फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Villagers have to be aware about water harvesting

Maharajganj News: जल संचयन को लेकर ग्रामीणों को रहना होगा जागरूक

Sat, 19 Aug 2023 08:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 08:58 PM IST
विज्ञापन
Villagers have to be aware about water harvesting
- नेहरू युवा केंद्र की ओर से बने युवा मंडलों की ओर से बताई जा रही महत्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जल संचयन कार्यक्रम के प्रति ग्रामीणों को जागरूक रहना होगा। ऐसा कर वे जहां पानी के दुरुपयोग को रोक सकेंगे, वहीं भविष्य की मुश्किलों को भी कम करेंगे।

ये बातें नेहरू युवा मंडल से जुड़े कर्मी धनपाल यादव ने बिरैचा व घुघली में ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पानी का दोहन जिस प्रकार से हो रहा है, वह दिन दूर नहीं जब हम भी पानी के लिए बड़े शहरों की तरह परेशान रहेंगे। भविष्य को सुखद व बेहतर बनाने के लिए हम सभी को पानी की बचत करनी होगी एवं सुधारात्मक दृष्टि से कार्य करना होगा। युवा मंडल से जुड़े युवाओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी पानी की बर्बादी को रोकने का संदेश दिया। इसके साथ ही सिंदूरिया, पिपरा रसूलपुर व अन्य स्थानों पर भी युवा मंडल के सदस्यों ने ग्रामीणों को जल संचयन के बारे में जागरूक रहने को कहा। लेखाकार वीपी सिंह राय ने कहा कि युवा मंडलों के माध्यम से आमजन को जल संचयन के प्रति जागरूक करने की दिशा में पहल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed