{"_id":"6780214c54de622cd10c932c","slug":"villagers-frightened-by-leopards-knock-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-140161-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तेंदुए की दस्तक से सहमे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तेंदुए की दस्तक से सहमे ग्रामीण
Fri, 10 Jan 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर रेंज के अंतर्गत आने वाले मझौली और सोंधी गांव में हाल ही में एक तेंदुए दो शावकों के पदचिह्न देखे गए थे। इससे पहले तेंदुआ मझौली गांव में चार लोगों पर हमला भी कर चुका है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग के कर्मचारी तेंदुए और दो शावकों की तलाश में जुटे हैं।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को कोल्हुई थाना के मझौली गांव में सुबह के समय मस्जिद में चार लोगों पर मादा तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। इसके बाद धरपकड़ में तेंदुए की मौत भी हो गई थी, लेकिन ग्रामीणों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोंधी और मझौली गांव के निकट दो शावकों सहित तेंदुए को घूमते हुए ग्रामीणों ने देखा था। इसके बाद मझौली गांव के सटे खेत में तेंदुए के पदचिह्नों को ग्रामीणों ने देखा।
सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन तेंदुए का कहीं पता नहीं चल सका। वन क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीपुर वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि पिछले दिन ग्रामीणों ने मझौली के पास तेंदुआ और उसके दो शावकों को देखा। स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी तुरंत वन विभाग को दी। वन कर्मियों की टीम सक्रिय हुई और तेंदुए को पकड़ने के लिए आसपास के खेतों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन
विशेषज्ञों का मानना है कि तेंदुआ भोजन और पानी की तलाश में गांव के पास आया होगा। स्थानीय कन्हैया लाल मद्धेशिया, मनोज कन्नौजिया, संतोष श्रीवास्तव, अवधेश पांडेय, अमीरुल्लाह, संतराम, अखिलेश, राधेश्याम, उमाशंकर शुक्ल आदि लोगों ने बताया कि तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ि